पेट्रोल में मिलावट व ई 20 ईंधन के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
Gargachary Times
8 August 2026, 21:07
39 views
Lucknow
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के युवा संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल में मिलावट तथा ई-20 ईंधन के विरोध में हजरतगंज चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम जनता को हो रही परेशानियों और बढ़ते आर्थिक बोझ पर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ जोर-जबरदस्ती की और उन्हें बसों में भर कर इकोगार्डेन लखनऊ ले गये। प्रदर्शनकारियों ने सरकार की तानाशाही के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि पेट्रोल की गुणवत्ता और ई-20 ईंधन को लेकर आम उपभोक्ताओं के बीच अनेक सवाल और चिंताएं हैं। सरकार को जनता की समस्याओं और वाहन चालकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट एवं पारदर्शी नीति बनानी चाहिए।
प्रदर्शन में समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज साहनी और समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर अभिषेक यादव, राम प्रकाश मौर्य, आनंद यादव, दीपक छतवारा, दीपू, महेश यादव, मुकेश कुमार गौतम, अनुराग चौधरी, प्रवेश यादव, दारा सिंह, बंशीधर सोनू, आशुतोष तिवारी, प्रवेश कुमार, धर्मेंद्र गोलू, संदीप यादव मलू, गणेश, हर्षित मिश्रा, शिवशंकर लोधी, नागेंद्र लोधी, प्रो अनिल यादव, विजय कुमार गौतम, चंद्रमा पाल, दीपक मौर्या तथा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।