Loading...

रसूलपुर में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, हसिया और दो डंडे बरामद

Gargachary Times 8 August 2026, 21:17 42 views
Firozabad
रसूलपुर में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, हसिया और दो डंडे बरामद
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त कालीचरन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक हसिया और दो डंडे भी बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान कालीचरन पुत्र साहिब सिंह निवासी ग्राम मौढ़ा को बीजेपी कार्यालय के पास सर्विस रोड, एनएच-19 के निकट से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी थाना रसूलपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 416/2026 में वांछित था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए दो डंडे और एक हसिया बरामद किया। उधार के सामान को लेकर हुआ था विवाद पुलिस के अनुसार 6 अगस्त 2026 को ग्राम मौढ़ा निवासी अर्जुन सिंह उर्फ भूरी सिंह ने तहरीर दी थी। आरोप है कि दुकान पर उधार का सामान लेने को लेकर हुए विवाद में गाली-गलौज के बाद कालीचरन समेत अन्य लोगों ने उनकी मां कमला देवी और परिवार के अन्य सदस्यों पर डंडों व हसिया से हमला किया तथा जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया गया। मामले में थाना रसूलपुर में धारा 109(1), 115(2), 352 और 351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कालीचरन को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पहले भी दर्ज हैं मुकदमे पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त कालीचरन के खिलाफ थाना रसूलपुर में वर्ष 2014, 2015 और 2016 में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान मामले को मिलाकर उसके खिलाफ कुल चार मुकदमों का आपराधिक इतिहास बताया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, निरीक्षक अपराध ओंकार नाथ यादव, उपनिरीक्षक निशान्त कुमार तथा कांस्टेबल सचिन शर्मा, प्रिन्सराज कम्बोज और सुमित कुमार शामिल रहे।
Follow Samachar24