Loading...

डीएम संतोष कुमार शर्मा ने मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

Gargachary Times 8 August 2026, 21:21 41 views
Firozabad
डीएम संतोष कुमार शर्मा ने मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शनिवार को मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण विद्यालय, मदावली, तहसील टूंडला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक भवन और छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण विद्यालय के प्रशासनिक भवन में विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा और कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने छात्रावास का भी निरीक्षण कर प्रशिक्षुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। डीएम ने परिसर में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाए रखने तथा भवनों की नियमित देखरेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रशिक्षण विद्यालय में संचालित गतिविधियों और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परिसर में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।
Follow Samachar24