नगर पंचायत मक्खनपुर में संत शिरोमणि रविदास महाराज की निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा
Gargachary Times
8 August 2026, 21:22
72 views
Firozabad
फिरोजाबाद। नगर पंचायत मक्खनपुर में परम पूज्य संत शिरोमणि रविदास महाराज की कलश शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में सर्व समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संत रविदास महाराज के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।शोभायात्रा का आयोजन सुबह करीब 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया गया। यात्रा का शुभारंभ नगला तुरकिया स्थित अंबेडकर पार्क से हुआ। इसके बाद शोभायात्रा सदर बाजार मक्खनपुर होते हुए नगर पंचायत के विभिन्न मार्गों से निकाली गई।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने संत शिरोमणि रविदास महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए पुष्प अर्पित किए और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत मक्खनपुर के चेयरमैन प्रतिनिधि दिलीप लोधी, मनोनीत सभासद एवं भारतीय जनता पार्टी नेता अर्जुन सिंह दरोगा, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शारदा देवी, समाजसेवी विजय कुमार, सभासद प्रतिनिधि सहित नगर के अन्य सभासद और गणमान्य लोग मौजूद रहे।आयोजकों ने बताया कि संत रविदास महाराज के आदर्शों और उनके सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने संत रविदास महाराज के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया और समाज में प्रेम, भाईचारे एवं एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।शोभायात्रा के दौरान नगर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।