शिकोहाबाद में युवक ने खुद को किया घायल, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
Gargachary Times
8 August 2026, 21:24
87 views
Firozabad
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मैनपुरी चौराहे पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते खुद को घायल कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई।बताया गया है कि ओमनगर निवासी इस्लाम पुत्र निशार ने मैनपुरी चौराहे के पास अचानक खुद को घायल कर लिया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की हालत के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।