Loading...

भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली गयी भव्य तिरंगा शोभायात्रा

Gargachary Times 9 August 2026, 20:59 63 views
Mathura
भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली गयी भव्य तिरंगा शोभायात्रा
गोवर्धन -भारतीय जनता पार्टी द्वारा जहाँ देश भर में हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में आज मथुरा के चोमूहाँ ब्लाक में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का सुभारम्भ गाँव पेलखू से हुआ जहाँ डीजे पर जय श्रीराम व देश भक्ति गानों की सुर लहरियों पर हजारों भाजपा कार्यकर्ता अपनी अपनी बाइको पर सवार हौ हाथों में तिरंगा लिये जोश के साथ आगे बढ़ते हुये निकले गांव पेलखू में यात्रा का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत हुआ जहाँ बाबा के बुलडोजर से यात्रा पर पुष्प वर्षा की गयी। यात्रा आगे बढ़ते हुये गांव भरना खुर्द व पाली होते हुये भरनाकलां पहुंची जहाँ पर चोमूहाँ ब्लाक प्रमुख व भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित सोभाराम शर्मा द्वारा भव्य स्वागत जलपान कराया गया जहाँ केबनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण व भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय मंत्री प्रतनिधि नरदेव चौधरी का गाँव वालों ने स्वाफा बाँध व गिर्राज महाराज की छवि चित्र भेंट कर सम्मानित किया। भरना कला से यात्रा सहारा पहुंची जहाँ यात्रा पर पुष्प वर्षा की गयी। तिरंगा यात्रा सहार से आगे बढ़ते हुये रनवारी साँखी होते हुये छाता पंडित सोभाराम शर्मा के फ़ार्महाउस पहुंची जहाँ भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डेय द्वारा यात्रा को सम्भोधित करते हुये यात्रा में शामिल हुये सभी कार्यकर्ताओं का साधुवाद किया। तिरंगा यात्रा में केबनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डेय पंडित सोभाराम शर्मा मुरारीलाल प्रधान अनिल प्रधान गया प्रसाद प्रधान मुन्ना प्रधान मूल चंद्र प्रधान अशोक धाकरे चंदन प्रधान राजवीर सिंह मरारी सिँह सिसोदिया संजय सिसोदिया हरिओम प्रधान भगबत स्वरूप पाण्डेय सूरज पाल भगवत नेता ओमप्रकाश सतपाल हरदयाल पहलावन प्रहलाद नन्दो परसोत्तम तेजेंद्र पाल राजिंन्द्र राजाराम प्रधान रमाकांत रामकिशन कुम्हेरिया राजिंन्द्र पचोरी ऋषि मोहनश्याम कन्हया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Follow Samachar24