Loading...

काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर क्रांतिकारियों को अखिलेश यादव ने किया नमन

Gargachary Times 9 August 2026, 21:01 35 views
Lucknow
काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर क्रांतिकारियों को अखिलेश यादव ने किया नमन
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिलाने वाले ‘काकोरी ट्रेन एक्शन‘ की वर्षगांठ पर सभी क्रांतिकारियों को नमन किया है। काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ के अवसर पर काकोरी स्थित शहीद स्मारक पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी जयसिंह जयंत के नेतृत्व में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी महान शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी के लिए शहीदों का त्याग और साहस हम सभी के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सोनू कनौजिया, स्नातक चुनाव प्रभारी टीबी सिंह यादव, विधानसभा मलिहाबाद अध्यक्ष सोनिश मौर्या, वीरेंद्र सिंह यादव, श्रीमती राजबाला रावत, श्रीमती विजयश्री गौतम, अभय मुलायम, हरिशंकर यादव, पूर्व चेयरमैन नजमी खां, रज्जनलाल यादव, संदीप यादव, इसहाक गाजी, हरिपाल यादव, आसिफ इश्तियाक, पप्पू यादव, इब्राहिम मंसूरी, इमरान मंसूरी, एडवोकेट अनिल यादव, एडवोकेट आदर्श सिंह, पिन्नु यादव, सतेंद्र रावत, जितेंद्र यादव, मनीष यादव, धारा सिंह, राजकमल, राजेश सविता, वीर सिंह यादव, चौधरी ज्ञान सिंह, सुशील मास्टर आदि प्रमुख नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किये।
Follow Samachar24