Loading...

पाजेब लूट का 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Gargachary Times 9 August 2026, 21:02 42 views
Firozabad
पाजेब लूट का 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने पाजेब लूट की घटना में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश की पहचान रामजीत के रूप में हुई है। उसके कब्जे से लूटी गई एक जोड़ी पाजेब, 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। बताया गया कि छह अगस्त की मध्यरात्रि करीब एक बजे थाना दक्षिण क्षेत्र में बरामदे में सो रही महिला पर हमला कर पाजेब लूटने की घटना हुई थी। आरोप है कि पड़ोसी से विवाद के बाद आरोपी ने महिला की मां के मुंह और सीने पर सिलवट्टे से हमला किया था। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।पुलिस के मुताबिक आठ अगस्त को सूचना मिली कि वांछित आरोपी रामजीत टीएल तिराहा स्थित बाउंड्री प्लॉट के पास वारदात की फिराक में खड़ा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के अनुसार रामजीत पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ थाना उत्तर, दक्षिण और रामगढ़ में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और मारपीट समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Follow Samachar24