Loading...

एत्मादपुर खंदौली रोड पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइकों को मारी टक्कर

Gargachary Times 10 August 2026, 16:53 46 views
Agra
एत्मादपुर खंदौली रोड पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइकों को मारी टक्कर
आगरा। एत्मादपुर क्षेत्र में खंदौली रोड खैरानी माता मंदिर के पास रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। आलू से भरे एक अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार गंभीर रूप से चपेट में आ गए। हादसे में दो से तीन लोगों की मौत होने की सूचना सामने आ रही है, हालांकि मृतकों की संख्या को लेकर अभी पुलिस की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेने के साथ ही आलू से भरे ट्रक और उसके चालक को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान सहित अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Follow Samachar24