Loading...

आवलखेड़ा में सावन के दूसरे सोमवार पर प्राचीन शिव तालेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, किया जलाभिषेक

Gargachary Times 10 August 2026, 17:15 51 views
Agra
आवलखेड़ा में सावन के दूसरे सोमवार पर प्राचीन शिव तालेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, किया जलाभिषेक
आंवल खेड़ा, युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी की जन्म भूमि आवलखेड़ा स्थित प्राचीन शिव तालेश्वर महादेव मंदिर पर पवित्र श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। सावन के इस दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में कावड़ चढ़ाई गई। दूर-दराज से आए भक्तों ने सोरों से पवित्र गंगाजल लाकर आवलखेड़ा स्थित शिव तालेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी से जुड़ी है मंदिर की ऐतिहासिक महिमा आंवल खेड़ा निवासी —राजेश कुमार भारद्वाज, गिरीश चंद्र उर्फ भोले माहेश्वरी और विजेंद्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह वही ऐतिहासिक तालेश्वर महादेव मंदिर है, जहाँ बैठकर युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी कभी साधना और ध्यान किया करते थे। इस आध्यात्मिक महत्व के कारण इस प्राचीन मंदिर के प्रति क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। भोले की भक्ति में लीन नजर आया हर वर्ग श्रावण मास के इस दूसरे सोमवार पर समाज के हर वर्ग के लोग पूरी तरह से भोले की भक्ति में लीन नजर आए। सुबह से ही मंदिर परिसर 'हर हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में लगकर बड़े अनुशासन के साथ भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। सुरक्षा व्यवस्था रही मुस्तैद भक्तों की भारी भीड़ और उमड़ते जनसैलाब को देखते हुए सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे सभी श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण और सुगमता के साथ दर्शन और जलाभिषेक संपन्न किया।
Follow Samachar24