डीएम के निर्देश पर एत्मादपुर एसडीएम ने TTZ क्षेत्र में ढाबों पर की छापेमारी, खंदौली क्षेत्र में सड़क हादसे पर भी पुलिस मुस्तैद
Gargachary Times
10 August 2026, 21:19
39 views
Agra
आगरा जिलाधिकारी मनीष बंसल के कड़े निर्देशों के अनुपालन में उपजिलाधिकारी (SDM) एत्मादपुर सुमित सिंह ने तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ढाबों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पर्यावरण नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। TTZ क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक ढाबों पर कार्रवाई
ताज ट्रपेजियम जोन (TTZ) के अंतर्गत कुबेरपुर और आसपास के क्षेत्रों में कई ढाबे ऐसे संचालित पाए गए, जहाँ नियमों को ताक पर रखकर भोजन पकाने के लिए कोयले और लकड़ी का धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा था। इस औचक निरीक्षण के दौरान प्रशासन ने प्रदूषण फैलाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले तहसील क्षेत्र के करीब एक दर्जन से अधिक ढाबों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की है। उप जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण और दंडात्मक कार्रवाई से ढाबा संचालकों में हड़कंप है।