Loading...

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में विकास

Gargachary Times 11 August 2026, 20:44 73 views
Mainpuri
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में विकास
मैनपुरी - जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के कुशल मार्ग-दर्शन में विकास, सुशासन और जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के फलस्वरूप मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता वाले विकास, राजस्व कार्यों की माह जुलाई की जारी रैंक में जनपद को संयुक्त रूप से प्रदेश में 05वीं रैंक प्राप्त हुयी है। जिलाधिकारी ने जनपद के अधिकारियों, कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी के सम्मिलित प्रयासों से जनपद की रैकिंग में निरतंर सुधार हो रहा है, यह उपलब्धि सभी के सम्मिलित प्रयासों का नतीजा है। उन्होने प्रशंसा व्यक्त करते हुये कहा कि अधिकारियों, कर्मचारियों के कुशल पर्यवेक्षण, कार्यशैली के फलस्वरूप जनपद योजनाओं के क्रियान्वयन में निरतंर बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि विगत् कई माह से मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, सामाजिक वनीकरण, ऑपरेशन कायाकल्प, प्रधानमंत्री पोषण, अंडा उत्पादन, निराश्रित गौवंश संरक्षण, पशु टीकाकरण, निराश्रित गौवंश की सुपुर्दगी, मत्स्य उत्पादन, निराश्रित महिला पेंशन, आधार सीडिंग, सड़कों का अनुरक्षण, एक जनपद-एक उत्पाद, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, वृद्धावस्था पेंशन आदि योजनाआंे मंे जनपद ए-प्लस कैटेगरी मंे है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों, जन समस्याओं के निदान में जनपद निरतंर शीर्ष पर बना हुआ है। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग की संचालित योजनाओं की प्रगति कायम रखने में मनोयोग से कार्य करें। उन्होने विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, प्रगति सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों की प्रशंसा की। मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु सहित अधिकारियों, कर्मचारियों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई।
Follow Samachar24