गोरखपुर हत्याकांड पर खुलकर बोलीं भाजपा नेत्री सीमा रामवीर उपाध्याय, ब्राह्मण समाज की आवाज बनीं
Gargachary Times
13 August 2026, 19:01
46 views
Agra
गोरखपुर। हत्याकांड की घटना को लेकर भाजपा नेत्री सीमा रामवीर उपाध्याय ने खुलकर अपनी बात रखते हुए घटना पर चिंता और आक्रोश जताया। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
भाजपा नेत्री सीमा रामवीर उपाध्याय ने कहा कि किसी भी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की।
उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। घटना को लेकर समाज के लोगों में भी आक्रोश है और सभी की नजर अब प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।