Loading...

गैंगस्टर एक्ट में वांछित सागर गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस की कार्रवाई

Gargachary Times 13 August 2026, 19:45 76 views
Firozabad
गैंगस्टर एक्ट में वांछित सागर गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस की कार्रवाई
फिरोजाबाद। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त सागर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर उसके मकान नगला मिर्जा से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रामगढ़ पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सागर पुत्र बन्टू, निवासी नगला मिर्जा बड़ा, पूरन देवी कंट्रोल वाली गली, थाना रामगढ़, जनपद फिरोजाबाद, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना रामगढ़ में मु0अ0सं0 462/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है। सागर का आपराधिक इतिहास पुलिस के मुताबिक सागर के खिलाफ थाना उत्तर और थाना रामगढ़ में विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना उत्तर का मु0अ0सं0 189/26/25 धारा 304 बीएनएस, थाना रामगढ़ का मु0अ0सं0 229/26 धारा 304(2) बीएनएस, मु0अ0सं0 496/24 धारा 115(2)/352/351(2) बीएनएस, मु0अ0सं0 794/26 धारा 331(6)/74/115(2)/352/351(2) बीएनएस, थाना उत्तर का मु0अ0सं0 192/26 धारा 317(5) बीएनएस तथा गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा शामिल है।पुलिस टीम गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे, उपनिरीक्षक आकाश किरन, कांस्टेबल 279 बैनू प्रसाद और रिजर्व कांस्टेबल मोहित कुमार, थाना रामगढ़ शामिल रहे।
Follow Samachar24