Loading...

स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, हर घर तिरंगा अभियान में दिया देशभक्ति का संदेश

Gargachary Times 13 August 2026, 19:48 48 views
Firozabad
स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, हर घर तिरंगा अभियान में दिया देशभक्ति का संदेश
फिरोजाबाद: हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अभिनव पहल पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस कर्मियों की जनसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और सुरक्षा के प्रति समर्पण की सराहना की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने जिस समर्पण और देशभक्ति की भावना के साथ राष्ट्रध्वज तिरंगे का निर्माण किया है, उससे पूरे जिले में राष्ट्रप्रेम की नई अलख जगी है। यह पहल महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण है।जिलाधिकारी ने कहा कि रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के पावन अवसर पर फिरोजाबाद पुलिस एवं जिला प्रशासन सभी बहनों को पूर्ण सुरक्षा, सम्मान और सौहार्दपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस कर्मियों को बांधा गया रक्षा सूत्र केवल परंपरा नहीं, बल्कि जनसेवा, कर्तव्य और आमजन की सुरक्षा के संकल्प को और मजबूत करने का प्रतीक है।उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे प्रत्येक नागरिक को अपने घरों पर राष्ट्रध्वज फहराने और आजादी के महापर्व से गर्व के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जब महिला शक्ति आत्मनिर्भर बनती है तो पूरा समाज और राष्ट्र प्रगति की ओर अग्रसर होता है। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी और डीसी एनआरएलएम तूलिका श्रीवास्तव का आभार जताया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक रविशंकर प्रसाद के विशेष योगदान के लिए भी धन्यवाद दिया।
Follow Samachar24