श्री बाबूलाल महाविद्याल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा निकाली गयी तिरंगा यात्रा
Gargachary Times
14 August 2026, 21:26
38 views
Mathura
गोवर्धन -श्री बाबू लाल महाविद्यालय गोवर्धन की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा गोवर्धन में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ क्षेत्र के विधायक ठाकुर मेघ श्याम सिंह द्वारा किया गया। तिरंगा रैली के अंतर्गत विभिन्न सरकारी महकमों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने इसमें सहयोग प्रदान किया। गोवर्धन एसडीएम, तहसीलदार, सी ओ गोवर्धन,थानाध्यक्ष गोवर्धन आदि इस कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। श्री बाबू लाल शिक्षण संस्थान समूह के चेयरमेन पंडित खेमचंद शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए राष्ट्र सेवा में लगे रहने का मंत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री बाबू लाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ लीविस कुलश्रेष्ठ, उपप्राचार्य डॉ उम्मेद सिंह, वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ योगेंद्र प्रसाद गोयल, कला संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ जयप्रकाश सिंह, डॉ शकील अहमद डॉ प्रतिभा सिंह, विधि विभागाध्यक्ष डॉ रेखा शर्मा, गीतांजलि, डॉ राजकुमार गुप्ता, डॉ सुमन बघेल, डॉ विमलेश सिकरवार, डॉ रविशंकर चौधरी, डॉ नवीन पाल,श्री बाबू लाल कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ कृष्णा कुशवाहा, डॉ चंद्रशेखर शर्मा, डॉ राहुल सोरोत,राहुल लट
अटोरिया, पूजा चौधरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ धीरज कौशिक द्वारा किया गया।