Loading...

भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री की आपराधिक सोच के कारण हर अपराधी के हौसले बुलंद है: अखिलेश यादव

Gargachary Times 14 August 2026, 21:33 48 views
Lucknow
भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री की आपराधिक सोच के कारण हर अपराधी के हौसले बुलंद है: अखिलेश यादव
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में पीडीए समाज पर शोषण की इंतेहा हो चली है। भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री की अपराधिक सोच के कारण हर अपराधी के हौसले बुलंद है। वंचित समाज इसमें सबसे ज्यादा शिकार हो रहा है। अपराध के प्रति जीरों टॉलरेंस और जन्नत का रास्ता दिखाने जैसे जुमले भी अब बेकार लगने लगे हैं क्यूंकि अपराधी न तो अब प्रदेश छोड़कर जा रहे हैं और नहीं जेल में रहना पसंद करते हैं। प्रतापगढ़ में पीडीए समाज के सौरभ विश्वकर्मा की सŸाा संरक्षित असामाजिक तत्वों द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना बेहद निंदनीय एवं शर्मनाक है। बदायूं में डॉक्टर के साथ हुए दुर्व्यवहार और अमानवीय तरीके से की गई मारपीट की घटना से पूरे प्रदेश में डाक्टर आक्रोषित है। खुद मुख्यमंत्री जी के गृह जनपद गोरखपुर में बिजली ठेकेदार को तलवार से मौत के घाट उतार दिया गया। उसकी निर्मम हत्या की गई। सच तो यह है कि जबसे भाजपा सत्ता में आई है पीडीए का जीना दूभर हो गया है। महंगाई की मार से लोगों की कमर टूट गई है। भ्रष्टाचार बेलगाम है। थाना कचहरी भ्रष्टाचार के मुख्य अड्डे बन गए है। धर्म और जाति देखकर न्याय हो रहा है। पुलिस अवांछित तत्वों के सामने लाचार है। कैसी अजीब बात है कि भाजपा सरकार में नौजवानों की हत्या और बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं में खूब बढ़ोत्तरी हुई है। जमीनों पर कब्जे और बेच लेने की बातें आम बात हो गई है। पुलिस हिरासत में मौत के आंकड़ों में उत्तर प्रदेश नम्बर वन है। प्रदेश सरकार फर्जी एनकाउण्टर में बदनाम है। अयोध्या जैसी पवित्र नगरी में भी किसानों की जमीनें भाजपाइयों ने औने-पौने खरीदकर चंद मिनटों में ही दुगने-चौगुने दाम पर बेचकर खूब मुनाफा कमाया है। भाजपा राज में पीडीए को बहुत परेशानियां और दुश्वारियां उठानी पड़ रही है। संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण खतरे में है। नौकरियों में 11514 पीडीए के आरक्षण सीटों पर घोटाला किया गया है। पीडीए विरोधी भाजपा सरकार में किसी को भी न्याय नहीं मिल रहा है। पीडीए शिक्षित न हो इसके लिए भाजपा सरकार स्कूल बंद कर रही है। हजारों प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। अब तो जौहर अली विश्वविद्यालय को भी गिराने की साजिश चल रही है। छात्र-नौजवानों को नौकरी से वंचित रखने के लिए साजिशन प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। आदिवासियों के साथ अन्याय और जुर्म हो रहे है। उनके जीवन को संकट में डाला जा रहा है। जंगल और जमीन उनसे छीनी जा रही है। मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली में विंध्य एक्सप्रेस-वे निर्माण के नाम पर जंगल उजाड़े जा रहे है। एक ओर वृक्षारोपण का रिकार्ड बनाने का एलान तो दूसरी ओर लाखों पेड काटे जा रहे है। यही भाजपा की दोहरी नीति और दुहरा चरित्र है। भाजपा सरकार से अब जनता ऊब गयी है। हर कोई भाजपा से निजात पाना चाहता है। भाजपा राष्ट्रीय सम्पत्तियों को बेचने पर तुली है। जनता के मौलिक अधिकारों को छीना जा रहा है। छात्र-नौजवान संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने की लड़ाई में आगे आ चुके हैं जिससे भाजपा घबराई हुई है। समाजवादी सरकार में जनता के साथ न्याय होगा और जनता खुशहाल होगी। जनता जागी है, भाजपा भागी है।
Follow Samachar24