Loading...

देशभक्ति के नारों के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा, आप्टा ने तिरंगा यात्रा से दिया देश प्रेम का संदेश

Gargachary Times 14 August 2026, 21:34 38 views
Agra
देशभक्ति के नारों के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा, आप्टा ने तिरंगा यात्रा से दिया देश प्रेम का संदेश
ऑल प्रोग्रेसिव टीचर्स एसोसिएशन (अप्टा) की ओर से शुक्रवार को सूरसदन से शहीद स्मारक तक तिरंगा यात्रा निकाली गयी। वंदे मातरम की गूंज के साथ एसीपी हरीपर्वत अमीषा भाजपा नेता डॉ. अलौकिक उपाध्याय ने झंडी दिखा कर शुरुआत की। आप्टा संस्थापक व संयोजक डॉ सुनील उपाध्याय ने कहा कि देश की आजादी में रणबांकुरों ने अपनी जान देकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया था। देश की आजादी में शहीदों का बहुत बड़ा योगदान है। देश की आन बान शान तिरंगा को सलामी देना ही भारतीयता की पहचान है। तिरंगा यात्रा में शहर की 120शिक्षण संस्थाओं के 400 शिक्षकों और बच्चों ने शामिल होकर भारत की एकता व अखंडता का संदेश दिया। शिक्षकों ने तिरंगा यात्रा में आये बच्चों को आजादी के आंदोलन के इतिहास, गांधीजी के दांडी मार्च व अमृत महोत्सव के महत्व के बारे में बताया। अध्यक्ष डॉ. मोहित दीक्षित और महासचिव मुकेश मिरचंदानी ने कहा कि शहीद स्मारक पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर श्रद्धांजलि दी गई। इस तिरंगा यात्रा में डॉ सुनील उपाध्याय , डॉ रोहितदीक्षित ,राजकुमार गुप्ता,वैभव बंसल, पीयूष गर्ग,नितिन मित्तल , नीरज प्रधान , ऋतिक उपाध्याय, राहुल शर्मा , प्रदीप तोमर,अश्विनी कुमार , आदि उपस्थितरहे।
Follow Samachar24