Loading...

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन

Gargachary Times 14 August 2026, 21:40 36 views
Firozabad
कस्तूरबा गांधी विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन
फिरोजाबाद, 14 अगस्त। कस्तूरबा गांधी विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग एवं बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम बदन राम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सहित स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग की पूरी टीम उपस्थित रही। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान सीधे तौर पर बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा है। पेट में कीड़े होने के कारण बच्चों को भोजन से मिलने वाले पोषक तत्वों का पूरा लाभ नहीं मिल पाता, जिससे कुपोषण, एनीमिया तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 1 से 19 वर्ष तक के सभी लक्षित बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली अवश्य खिलाई जाए, ताकि कोई भी बच्चा अभियान से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि जो बच्चे किसी कारणवश दवा लेने से छूट जाएंगे, उनके लिए 18 अगस्त को मॉपअप राउंड आयोजित किया जाएगा।मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने कहा कि अभियान का उद्देश्य जनपद के प्रत्येक पात्र बच्चे तक कृमिनाशक दवा पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अभियान से वंचित न रहे।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बच्चों को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं संतुलित पोषण के प्रति भी जागरूक किया।
Follow Samachar24