Loading...

जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध, किसानों को निर्धारित दर पर खरीद की अपील

Gargachary Times 14 August 2026, 21:41 38 views
Firozabad
जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध, किसानों को निर्धारित दर पर खरीद की अपील
फिरोजाबाद। उप कृषि निदेशक ने जनपद के समस्त कृषक बंधुओं को सूचित किया है कि किसानों की आवश्यकता को देखते हुए जिले में विभिन्न प्रकार के उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण की नियमित समीक्षा की जा रही है। किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।वर्तमान में जनपद में 15,373 मीट्रिक टन यूरिया, 5,389 मीट्रिक टन डीएपी तथा 3,474 मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध है। जिले की विभिन्न सहकारी समितियों एवं उर्वरक बिक्री केंद्रों पर मांग के अनुसार उर्वरक की आपूर्ति की जा रही है। कृषकों से अपील की गई है कि वे उर्वरक की खरीद निर्धारित दर पर ही करें तथा आधार कार्ड और पीओएस मशीन के माध्यम से खरीदारी सुनिश्चित करें। काला बाजारी, ओवररेटिंग अथवा उर्वरक की अनाधिकृत बिक्री की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।उर्वरक की उपलब्धता, वितरण एवं बिक्री व्यवस्था की निगरानी के लिए जनपद में नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। किसान किसी समस्या या शिकायत के लिए जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान (मोबाइल 8510823185) अथवा सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता विमल कुमार (मोबाइल 7817844034) से संपर्क कर सकते हैं। किसानों से आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक खरीदने और अनावश्यक भंडारण से बचने की अपील की गई है।
Follow Samachar24