Loading...

राया में धूमधाम के साथ मनाया 80 वां स्वतंत्रता दिवस

Gargachary Times 15 August 2026, 19:37 59 views
Mathura
राया में धूमधाम के साथ मनाया 80 वां स्वतंत्रता दिवस
राया , ( अमित अग्रवाल ) कस्वा राया में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। इस दौरान सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों शिक्षण संस्थानों पर देश भक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये । एबम प्रभात फेरियां निकाली गयी। ध्वजारोहण के साथ मिष्ठान वितरित किया गया। नगर पंचायत कार्यालय कटरा बाजार नेहरू पार्क शहीद स्मारक एबं अंबेडकर पार्क पर चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस अबसर पर सभासद सरवन अहमद अम्बेडकर समाज सुधार समिति अध्यक्ष गुलाब चौधरी आदि मौजूद रहे। श्रीमती प्रेमलता महाविद्यालय में ध्वजारोहण चंद्रप्रकाश अग्रवाल और जगदीश अग्रवाल ने किया। इस अबसर पर प्राचार्या श्रीमती दीप्ती कुलश्रेष्ठ रविकुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। प्रेमलता अग्रवाल गर्ल्स इंटर कालेज में ध्वजारोहण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल ने किया। इस अबसर पर चंद्रप्रकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। राया बाल मंदिर स्कूल में ध्वजारोहण चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने किया। इस दौरान प्रवन्धक राकेश अग्रवाल प्रधानाचार्य उमेशचंद्र सारस्वत आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय इण्टर कालेज में ध्वजारोहण अरविंद शर्मा ने किया।लाला अम्बा प्रसाद स्कूल में ध्वजारोहण डॉ राजेश अग्रवाल ने किया।थाना राया में ध्वजारोहण प्रभारी कर्मवीर सिंह ने किया।
Follow Samachar24