Loading...

राया में निकली विशाल तिरंगा यात्रा

Gargachary Times 15 August 2026, 19:39 48 views
Mathura
राया में निकली विशाल तिरंगा यात्रा
राया , ( अमित अग्रवाल ) कस्वा राया में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को विशाल तिरंगा यात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गयी। यात्रा सुल्तानगंज से प्रारंभ होकर रेतिया बाजार मांट मार्ग मथुरा मार्ग कटरा बाजार होते हुए सुल्तानगंज में समापन हुयी। तिरंगा यात्रा में हिन्दू- मुस्लिम समुदाय के युवा बुजुर्ग बच्चों ने भाग लिया। जिसमे युवा भारत माता की जय के जयकारे लगाते हुए साथ चल रहे थे। इस दौरान समूचा कस्वा देश भक्ति के रंग में रग गया। जगह जगह तिरंगा यात्रा का लोगो ने जोरदार स्वागत किया । इस अबसर पर नीरज अग्रवाल अनुज अग्रवाल सलीम कुरैशी जगदीश चौधरी शाबिर कुरैशी फईम कुरैशी आदि मौजूद रहे।
Follow Samachar24