जिला कारागार में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Gargachary Times
15 August 2026, 19:44
51 views
Mathura
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा।
15 अगस्त 2026 को मथुरा की जिला कारागार में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। जिला कारागार में ध्वजारोहण किया गया।
इस दौरान कारागार में किए गए सुधार कार्यों के लिए जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मथुरा की ओर से प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। वहीं महानिदेशक कारागार द्वारा स्वीकृत रजत एवं सिल्वर मेडल जेल वार्डर देव दत्त, संदीप यादव और सुमन्त कुमार को जेल अधीक्षक ने प्रदान किए।
जेल अधीक्षक ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बंदियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदानों को याद किया और सभी को देशहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में बंदियों ने अमर शहीदों की स्मृति में देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘आर्मी एक्ट’ रहा, जिसमें बंदियों ने वीर सैनिकों के साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा को प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों तथा बंदी कल्याण एवं पुनर्वास में कारागार प्रशासन का सहयोग करने वाले समाजसेवियों को जेल अधीक्षक द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा लीगल एंड डिफेंस काउंसिल तथा पैनल अधिवक्ताओं को भी प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में कारापाल सुरेन्द्र मोहन सिंह, चिकित्साधिकारी डॉ. उपेन्द्र पाल सिंह सोलंकी, डॉ. उत्पल सरकार, उपकारापाल दुर्गेश प्रताप सिंह, रवीन्द्र कुमार।