तहसील महावन में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस,एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहण
Gargachary Times
15 August 2026, 19:46
84 views
Mathura
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा।
तहसील महावन में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपजिलाधिकारी प्रजाक्ता त्रिपाठी के द्वारा तहसील परिसर में ध्वजारोहण किया गया।
इस दौरान वहां मौजूद सभी ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।
इस दौरान उपजिलाधिकारी प्रजाक्ता त्रिपाठी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन सभी को हम नमन करते हैं।
उपजिलाधिकारी ने उपस्थित सभीअधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के मूल्यों को बनाए रखने की शपथ दिलाई।
स्वतंत्रता दिवस पर महावन तहसील को रंगीन पर्दे और गुब्बारे व लाइट आदि से सुंदर सजाया गया। जिसका दृश्य काफी मनमोहक दिखाई दिया।
कार्यक्रम में नायब तहसीलदार प्रद्युम्न त्रिपाठी, नायब तहसीलदार मीनू सिंह सहित तहसील का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। पूरे तहसील परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों तथा स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।