श्री दाऊजी महाराज खाटू श्याम मंदिर में महिलाओं ने लगायी मेहंदी, हरे पुष्पों से किया श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार
Gargachary Times
15 August 2026, 19:51
45 views
Agra
आगरा। सावन के आनंद में सराबोर श्याम सखियां उत्साह, उमंग के साथ मेहंदी लगाने की चाहत में महिलाएं आतुर दिखी। हाथों में मेहंदी रचा ढोलक- मंजीरों की थाप पर लोकगीतों पर झूमती महिलाएं। हरे पुष्प और पत्तो से सजे खाटू नरेश के होते अलौकिक दर्शन दिये। कटरा जोगीदास ताजगंज स्थित श्री दाऊजी महाराज खाटू श्याम मंदिर पर हरियाली तीज उत्सव का उत्सव मनाया गया। झूला तो पड़ गए अमुआ की डाल पर.., मनवा घबराये मोरा बहे पूरवैया, झूला डाला है नीचे कदम्ब की छैयां..., सावन का महीना, झुलावे चित चोर, धीरे झूलो राधे पवन करे शोर.., सखियां करे क्या जाने हमको इशारा, जैसे लोकगीतों पर महिलाएं खुद को नृत्य करने से न रोक सकीं।
हरे के रंग फूलों से सजे मंदिर में खाटू नरेश के दर्शन को भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों को प्रसाद के रूप में श्याम बाबा की मेहंदी वितरण की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष राजू गोयल, नितिन गुप्ता, उर्मिला अग्रवाल, टीना अग्रवाल, हिमांशी गुप्ता, गुंजन सविता, संरक्षक प्रवीन अग्रवाल ,कमलेश, बबीता राठौर सोनम राठौर, नंदनी राठौर, गीता राठौर, आदि उपस्थित रहे।