Loading...

फर्जी सिम और आधार कार्ड से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

Gargachary Times 16 August 2026, 20:49 49 views
Mathura
फर्जी सिम और आधार कार्ड से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा। थाना कोतवाली पुलिस, स्वाट टीम और एसओजी की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन साइबर ठगी तथा फर्जी सिम और आधार कार्ड तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 09 कूटरचित आधार कार्ड की छायाप्रति, 76 फर्जी सिम कार्ड, आठ मोबाइल फोन और एक बुलेरो कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार संयुक्त टीम ने 16 अगस्त 2026 को रात करीब 12:30 बजे मोती मंजिल के सामने चाय के खोखे के पास से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निसार निवासी लेबड़ा, थाना कांमा, जनपद डीग राजस्थान, खालिद, इंसाफ, तालिम और तोफीक सभी निवासी विशम्भरा, थाना शेरगढ़, जनपद मथुरा के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया ठगी का तरीका पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मिलकर साइबर ठगी करते थे। आरोपी ट्रूकॉलर, फोन-पे, गूगल-पे और पेटीएम आदि के माध्यम से मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाते थे। इसके बाद परिचित बनकर लोगों को फोन करते और किसी मजबूरी का हवाला देकर रुपये अपने फर्जी खातों में ट्रांसफर करा लेते थे। आरोपी सोशल मीडिया से लोगों की फोटो चोरी कर उनके नाम से फर्जी व्हाट्सऐप आईडी बनाकर परिचितों से रुपये मांगते थे। इसके अलावा लिंक भेजकर तथा खाते में रुपये जमा होने का फर्जी मैसेज भेजकर भी लोगों को झांसे में लेकर रकम अपने खातों में ट्रांसफर कराते थे। ठगी की रकम को आपस में बांट लिया जाता था। पुलिस के मुताबिक बरामद आधार कार्ड की छायाप्रतियां भी कूटरचित थीं, जिनका इस्तेमाल फर्जी सिम कार्ड निकलवाने में किया जाता था। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में आवश्यक की।
Follow Samachar24