अखिलेश यादव ने वीरांगना अवंती बाई लोधी के जन्म दिवस पर किया माल्यार्पण
Gargachary Times
16 August 2026, 20:51
50 views
Lucknow
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने वीरांगना अवंती बाई लोधी के जन्म दिवस पर राजधानी के हजरतगंज स्थित कैपिटल सिनेमा के पास उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया। अखिलेश यादव ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में जो भूमिका रानी लक्ष्मीबाई ने निभाई थी आजादी के लिए वही भूमिका वीरांगना अवंती बाई लोधी ने भी निभाई। आज हम सब लोग मिलकर वीरांगना अवंती बाई लोधी को याद कर रहे हैं उनके साहस और बलिदान को नमन करते हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि कल ही हम लोगों ने स्वतंत्रता दिवस मनाया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद सुभाष चंद्र बोस समेत लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और क्रांतिकारियों के संघर्ष और योगदान को नमन किया, जिनकी कुर्बानी की वजह से देश को आजादी मिली। उसके बाद बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, डॉक्टर राम मनोहर लोहिया और नेताजी मुलायम संविधान और समाजवादी विचारधारा का रास्ता दिखाया उस पर हम लोग चल रहे हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान हमारे देश का अपना कानून नहीं था, हमारे लोगों को अधिकार नहीं था। हक और सम्मान नहीं था, वीरांगना अवंती बाई लोधी ने इसी आजादी के लिए लड़ाई लड़ने का काम किया।
अखिलेश यादव ने कहा कि उस समय अंग्रेज अधिकार नहीं दे रहे थे और आज भी हम सबको अधिकारों के लिए सरकारों से लड़ना पड़ रहा है। समाज को लगातार जागरूक करते हुए जिन्होंने बलिदान दिया है उनके बारे में लोगों को बताने का काम करते रहना है। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए श्री अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की जो लोग नक्सलवाद, आतंकवाद और विदेश नीति में असफल हो गए हैं वह तमाम तरह की बात करते हैं। आज देश में परिसीमन से ज्यादा सीमाओं की सुरक्षा पर बात होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 2014 में देश का क्षेत्रफल कितना था और आज कितना है, क्या भाजपा सरकार बता पाएगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि जब देश की सीमाओं को लेकर सवाल उठता है, और उंगली उठती है तो भाजपा इधर उधर की बात करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकर ने ई-20 करके पेट्रोल में मिलावट कर दी, महंगाई बढ़ा दी। खाद की बोरी में चोरी हो गई। डीएपी, यूरिया सब खाद की बोरियों में चोरी हो गई। लखनऊ स्मार्ट सिटी थी लेकिन यहां जगह-जगह कूड़ा भरा है। नाले भरे हैं। सरकर 300 करोड़ पेड़ लगाने का दावा कर रही है लेकिन पेड़ कहीं नहीं दिखाई दे रहे हैं, केंद्र सरकार की रिपोर्ट आई है, प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे उद्घाटन के बाद जगह-जगह टूट गई उसे पर न जाने कितने गड्ढे़ हो गए। मुख्यमंत्री जी ने अपने जिले गोरखपुर में 500 प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए। जो खुद के जिले में प्राइमरी स्कूल बंद कर दे रहा हो उससे बड़ा गोरखधंधा क्या हो सकता है। भाजपा सरकर हर ममले में फेल हो चुकी है। इसलिए समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय के रास्ते पर चलते हुए पीडीए की लड़ाई और लोगों को जोड़ने का काम करती रहेगी।
कार्यक्रम के आयोजक शिव शंकर लोधी राजपूत प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा सहित राहुल लोधी विधायक, जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत, महानगर अध्यक्ष फाकिर सिद्दीकी, सीएल वर्मा, राजेंद्र लोधी, अजय लोधी, रोशन लाल वर्मा पूर्व विधायक, राम शंकर लोधी राष्ट्रीय सचिव, फखरूल हसन चांद, मोहम्मद एबाद, पर्वेद्र लोधी, अखिलेश लोधी, राम सागर यादव, देवी बख्श सिंह, कन्हैया लाल, प्रवेश यादव, ललित राजपूत, ज्ञणेश लोधी, महेश लोधी, श्रीमती सर्वेश यादव, सत्येंद्र लोधी, रवि लोधी, भोला लोधी, सुनील लोधी, ओम लोधी, गुड्डूड्डू लोधी, गिरधारी लोधी, इंजीनियर अरविंद यादव, लोकेश यादव, दारा सिंह यादव, गौरव सिंह, पप्पू यादव, कालिन्दी राजभर, अशोक देव, इन्द्रदेव शास्त्री, दिनेश सिंह, अर्जुन यादव, राजेन्द्र लोधी, हरिश्चंद लोधी, भानु लोधी, कंचन लोधी अखिलेश राजपूत, ममता यादव, चिंता यादव, सतीश रावत, चिंता यादव, उमाशंकर, त्रिवेणी पाल, सनी कनौजिया, रीतू अग्रवाल, अरूण यादव, हरि प्रसाद लोधी, सुरेन्द्र कश्यप, दिनेश यादव पूर्व सभासद, नकी हैदर, अभिषेक भट्ट, आकाश लोधी, अब्दुल्ला नदवी, ज्ञानेश लोधी महेश लोधी सौरभ लोधी, शब्बीर खान, इकबाल गुड्डू, बृजेश सिंह बैचलर, लता जैसवार, कालिंदी राजभर, प्रवेन्द्र लोधी, जेपी सिंह राजपूत, ललित लोधी, डिम्पल लोधी, गंगा सिंह लोधी, सुधा वर्मा, शुभम लोधी आदि मौजूद रहे।