Loading...

आगरा नरेश श्याम भक्त सेवा समिति द्वारा प्रथम महारुद्राभिषेक में उमड़ी शिवभक्तों की आस्था, 51 दंपतियों ने किया 51 शिवलिंग का रुद्राभिषेक

Gargachary Times 16 August 2026, 20:58 46 views
Agra
आगरा नरेश श्याम भक्त सेवा समिति द्वारा प्रथम  महारुद्राभिषेक में उमड़ी शिवभक्तों की आस्था, 51 दंपतियों ने किया 51 शिवलिंग का रुद्राभिषेक
आगरा। आगरा नरेश श्याम भक्त सेवा समिति द्वारा श्रावण मास के पावन अवसर पर हनुमान मंदिर रामलीला मैदान के पास प्रथम महारुद्राभिषेक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दिव्य धार्मिक अनुष्ठान में 51 शिवलिंग 51 दंपतियों ने भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं विश्व कल्याण की कामना की। हर-हर महादेव" के जयघोष से संपूर्ण परिसर शिवमय हो उठा तथा श्रद्धालु भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर नजर आए। ब्राह्मणों ने वैदिक रीति से शिवलिंग का महारुद्राभिषेक संपन्न कराया। दुग्ध, दही, घृत, मधु, गंगाजल, पंचामृत, चंदन, भस्म, बेलपत्र, धतूरा एवं पुष्पों से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। महारूद्राभिषेक अभिषेक आचार्य रजत पांडे द्वारा पूरे विधि विधान से संपन्न कराया गया उन्होंने महा रुद्राभिषेक के महत्व को बारे में भी भक्तों को बताया। अध्यक्ष अमन गर्ग ने बताया आगरा नरेश श्याम भक्त सेवा समिति द्वारा प्रथम महारुद्राभिषेक का उद्देश्य समाज में सनातन संस्कृति, धार्मिक संस्कारों और सामूहिक उपासना की परंपरा को सुदृढ़ यह करना है। भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। भव्य महाआरती एवं महाप्रसादी के साथ हुआ समापन अनुष्ठान का समापन भगवान भोलेनाथ की भव्य महाआरती के साथ हुआ। ये रहे उपस्थित इस अवसर पर मोहित प्रीती ,अनिल कमलेश ,विष्णू वसुदा ,सचिन दिव्या ,मनीष अमिता ,नंदन मोहिता ,अंकित रुबी मनोज प्रीती, मुरारी लाल सुनीता, सौरभ दीप्ति, मनोज सीमा सैनी, आदि भक्त उपस्थित रहे
Follow Samachar24