Loading...

जॉइंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद ‘एक उड़ान’ ने धूमधाम से मनाई हरियाली तीज

Gargachary Times 17 August 2026, 20:39 48 views
Firozabad
जॉइंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद ‘एक उड़ान’ ने धूमधाम से मनाई हरियाली तीज
फिरोजाबाद। सावन के पावन माह में जॉइंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद “एक उड़ान” की ओर से हरियाली तीज समारोह का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों और पारंपरिक श्रृंगार में सजी महिलाओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन में सावन के गीत, नृत्य और मनोरंजक गतिविधियों से उत्सव का माहौल बना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश के स्मरण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि वाइस प्रेसिडेंट सौम्या चौहान, यूनिट डायरेक्टर प्राची अग्रवाल, फेडरेशन कॉर्डिनेटर कल्पना राजोरिया एवं डॉ. स्नेहलता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद भगवान गणेश को माला अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। अतिथियों का तिलक लगाकर एवं उपहार भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न खेल, मनोरंजक प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अध्यक्ष रागिनी गुप्ता ने महिलाओं से विभिन्न प्रश्न पूछकर तीज क्वीन प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता में ईशा अरोड़ा को तीज क्वीन चुना गया, जिस पर उपस्थित महिलाओं ने उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम का संचालन प्रीती एवं सरिता ने किया। महिलाओं ने सावन के गीतों और आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों के साथ जमकर आनंद लिया। मुख्य वक्ता कल्पना राजोरिया ने महिलाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी देते हुए जागरूकता एवं सकारात्मक सोच का संदेश दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में DOA आकांक्षा, DOF ऋतु जैन, डॉ. अलका, डॉ. सोनाली, डॉ. स्तुति, अंजली, पूजा एवं रितु सहित सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। अंत में सभी सदस्यों के सहयोग एवं उत्साह के साथ हरियाली तीज समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Follow Samachar24