Loading...

टूंडला पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 17 August 2026, 20:39 43 views
Firozabad
टूंडला पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद। अवैध असलहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना टूंडला पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा बरामद किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूंडला के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान 16 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पुराने बाईपास जरौली कलां कट से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंगल पुत्र वीरेन्द्र, निवासी न्यू ओझा नगर, झील की पुलिया के पास, थाना उत्तर, फिरोजाबाद, उम्र करीब 41 वर्ष के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद किया गया।बरामदगी के आधार पर थाना टूंडला में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 387/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह, उपनिरीक्षक अंकित कुमार, उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार, कांस्टेबल भूरी सिंह और कांस्टेबल गौरव कुमार शामिल रहे।
Follow Samachar24