Loading...

अचानक कुत्ता आने से बाइक हुई अनियंत्रित पति पत्नी सहित बच्ची घायल

Gargachary Times 18 August 2026, 20:29 55 views
Jalaun
अचानक कुत्ता आने से बाइक हुई अनियंत्रित पति पत्नी सहित बच्ची घायल
कोंच(जालौन)कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सामी के पास दिन सोमवार की देर रात करीब 10 बजे सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने से एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई जिससे हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी मासूम बच्ची घायल हो गई गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कूंडा थाना कैलिया निवासी रामलखन वर्मा उम्र करीब 36 वर्ष अपनी पत्नी माया देवी उम्र करीब 34 वर्ष और करीब 6 माह की बच्ची के साथ रिश्तेदारी में आयोजित त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने नदीगांव गए थे कार्यक्रम के बाद तीनों बाइक से अपने गांव कूंडा वापस लौट रहे थे बताया गया कि जैसे ही वह ग्राम सामी के पास पहुंचे ही थे तभी अचानक बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई सड़क पर जा गिरी जिससे हादसे में रामलखन उनकी पत्नी माया देवी और बच्ची घायल हो गए घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया वहां चिकित्सक डॉ. गौरव शर्मा ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। महिला माया देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया।
Follow Samachar24