Loading...

घुसिया गांव में कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे छज्जे से टकराने को लेकर विवाद, कांवड़ियों से मारपीट और धमकी का आरोप, पुलिस से की शिकायत

Gargachary Times 18 August 2026, 20:29 70 views
Jalaun
घुसिया गांव में कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे छज्जे से टकराने को लेकर विवाद, कांवड़ियों से मारपीट और धमकी का आरोप, पुलिस से की शिकायत
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घुसिया में सोमवार शाम कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे टकराने को लेकर विवाद हो गया। मामले में कांवड़ियों ने एक ग्रामीण पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सोमवार शाम 6 बजे पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, ग्राम घुसिया निवासी कई कांवड़िए करीब 50 साथियों के साथ सेवढ़ा सनकुआ से कांवड़ में जल भरकर अपने गांव लौट रहे थे। शाम करीब चार बजे जब यात्रा गांव में सोहन सिंह यादव के घर के सामने पहुंची, तभी कांवड़ यात्रा में शामिल डीजे कथित तौर पर उनके दरवाजे से टकरा गया। आरोप है कि इससे नाराज सोहन सिंह यादव ने आशिक पुत्र तम्मान सिंह के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। कांवड़ियों का आरोप है कि आरोपी ने यात्रा में शामिल लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि वह एक-एक को काट देगा और कांवड़ यात्रा करने का तरीका दिखा देगा। तहरीर के अनुसार, कांवड़िए विवाद बढ़ाए बिना शांतिपूर्वक गांव के शिव मंदिर पहुंचे और जल चढ़ाया। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दी और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Follow Samachar24