Loading...

परिवारीजनों पर पति की हत्या किए जाने का लगाया आरोप

Gargachary Times 18 August 2026, 20:29 39 views
Jalaun
परिवारीजनों पर पति की हत्या किए जाने का लगाया आरोप
कोंच(जालौन)पत्नी ने परिवारीजनों पर पति की हत्या का आरोप लगाते हुए जमीन जायजाद हड़पने का आरोप लगाया और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है जिस पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुँअरपुरा निबासिनी सुनैना पत्नी कोतवाल जाटव ने दिन मंगलवार को कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि घटना दिनांक 7 अगस्त 2026 रात्रि करीब 10 बजे से 1 बजे के बीच पति को ढकोले पुत्र मुरलीधर रंजना पत्नी ढकोले मुन्नी देवी सास तथा मुरलीधर पुत्र पंचोले आदि लोगों द्वारा मारपीट करते हुए गला दबाकर हत्या उस समय कर दी गई जब मैं मायके में थी पति की मृत्यु के बाद ससुर ने फोन पर हत्या की बात कहते हुए शव जलाने की बात कही जिस पर मैं अगले ही दिन सुबह ससुराल।पहुंच गई और जब पति को देखा तो उनका शरीर नीला था और गले पर खरौंच के निशान थे जिस पर मैने पोष्ट मार्टम की बात कही तो मुझे कमरे में बंद कर दिया और अब जमीन जायजाद नहीं दे रहे हैं इसी कारण पति की हत्या की गई है और मुझे भी बच्चों सहित जान से मारने की धमकी मिल रहीं है सुनैना ने पुलिस से आवश्यक कानूनी कार्यवाही की मांग की है
Follow Samachar24