20 सितंबर की जनसभा को सफल बनाने में जुटी पार्टी
Gargachary Times
18 August 2026, 20:31
45 views
Mainpuri
मैनपुरीः आगामी 20 सितंबर को जिले में प्रस्तावित अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपनी जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को भोगाँव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खांकेताल में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क बढ़ाने और गांव-गांव पार्टी की नीतियां पहुंचाने का आह्वान किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष डा. अवधेश शाक्य एडवोकेट सतेंद्र सिंह शाक्य और प्रदेश सचिव डॉ. बालकराम शाक्य ने कहा कि पार्टी आम जनमानस के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाए। कार्यकर्ताओं से 20 सितंबर को जिले में होने वाली राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य की जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
आरती, ममता, नवनीत, दिव्या, मायादेवी, सविता रुचि शाक्य जि० अ० महिला मोर्चा, रामकली, सुषमा देवी, नन्ही देवी, सिब्दीत्ती, मोरही, रेखा देवी, सिलोचना, प्रवीन शाक्य, अरविन्द सिंह, सत्यभान, डा० रविन्द्र रावण, सुबर सिंह, इतासिंह, अंशू सन्तोष श्रीवास्तव, मुनीष श्रीवास्तव, रिंकू कुमार, अशोक, राकेश सिंह, सुर्याश, सन्जू, अनिल कश्यय,मौजूद रहे।