Loading...

जालौन पुलिस ने 2 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 18 August 2026, 20:33 57 views
Jalaun
जालौन पुलिस ने 2 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
जालौन। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली जालौन पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 किलो 100 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन एवं पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक जालौन के पर्यवेक्षण में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 अगस्त 2026 को कोतवाली जालौन पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान राजू उर्फ रफीक पुत्र बाती उर्फ बकाती, निवासी मोहल्ला खटीकान, कस्बा व थाना जालौन को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 2 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बरामदगी के संबंध में कोतवाली जालौन में मु0अ0सं0 184/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जालौन, कोंच, उरई औरैया समेत विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
Follow Samachar24