बसई मोहम्मदपुर थाने में 32 आयुध अधिनियम से जुड़े माल मुकदमाती का नियमानुसार विनष्टीकरण
Gargachary Times
19 August 2026, 20:06
42 views
Firozabad
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस ने आयुध अधिनियम से संबंधित 32 मुकदमों के माल मुकदमाती का न्यायालय के आदेश के अनुपालन में नियमानुसार विनष्टीकरण कराया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई।पुलिस के अनुसार, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
थाना बसई मोहम्मदपुर में पंजीकृत आयुध अधिनियम से संबंधित कुल 32 अभियोगों के माल मुकदमाती के विनष्टीकरण के लिए अपर सिविल जज (जू.डी.)/न्यायिक मजिस्ट्रेट शिकोहाबाद द्वारा दिए गए आदेश का अनुपालन किया गया।
उपजिलाधिकारी सदर द्वारा गठित समिति की मौजूदगी में माल का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर, नायब तहसीलदार सदर, अभियोजन अधिकारी, थाना प्रभारी बसई मोहम्मदपुर और मालखाना हेड मोहर्रिर मौजूद रहे। पारदर्शिता के लिए पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई।