Loading...

शिकोहाबाद में मकान से बर्तन चोरी का खुलासा, 66 स्टील और 30 पीतल के बर्तन बरामद, एक गिरफ्तार

Gargachary Times 19 August 2026, 20:06 36 views
Firozabad
शिकोहाबाद में मकान से बर्तन चोरी का खुलासा, 66 स्टील और 30 पीतल के बर्तन बरामद, एक गिरफ्तार
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। थाना शिकोहाबाद पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 66 स्टील और 30 पीतल के बर्तन बरामद किए हैं। आरोपी चोरी के बर्तनों को बेचने की फिराक में जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त 2026 को पंकज सारस्वत निवासी दास कम्पाउंड, गिहार कॉलोनी, शिकोहाबाद ने अज्ञात चोर के खिलाफ मकान की छत/मकान से बर्तन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में थाना शिकोहाबाद में मुकदमा संख्या 640/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम सुरागसी-पतारसी में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटना से संबंधित व्यक्ति चोरी के बर्तन लेकर भूड़ा नहर पुल से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग की नहर पटरी पर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लकी पुत्र नरेश कुमार निवासी गिहार कॉलोनी, थाना शिकोहाबाद बताया। उसके पास रखे हरे, पीले और सफेद प्लास्टिक के कट्टों तथा भूरे रंग की टाट/जूट की बोरी की तलाशी ली गई तो उसमें 66 स्टील के बर्तन और 30 पीतल के बर्तन बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व रात के समय दास कम्पाउंड स्थित एक मकान में सरकारी पशु अस्पताल के पीछे से चढ़कर वह मकान के अंदर बने कमरे से उक्त बर्तन चोरी कर ले गया था। वह इन बर्तनों को बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी के माल की बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार आरोपी लकी पुत्र नरेश कुमार, निवासी गिहार कॉलोनी, थाना शिकोहाबाद, जनपद फिरोजावाद
Follow Samachar24