Loading...

पालिका प्रशासन ने नाला सफाई व अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया

Gargachary Times 19 August 2026, 20:09 61 views
Jalaun
पालिका प्रशासन ने नाला सफाई व अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया
कोंच(जालौन)अभी हाल ही में हुई वर्षा से चन्द्रकुआँ चौराहे पर हुए जल भराव ने पालिका परिषद की सफाई अभियान की पोल खोल दी क्योंकि जल भराव भूतेश्वर मंदिर के भीतर तक पहुंच गया था जिसको लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है इसी को लेकर दिन बुधवार को नगर पालिका परिषद एवं स्थानीय प्रशासन ने नाला सफाई व अवैध अतिक्रमण हटाये जाने का अभियान चलाया। अभियान में नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव नायक तहसीलदार गौरव गुप्ता सदर लेखपाल दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में बुलडोजर जैसे ही चन्द्रकुआँ स्थित नाले की सफाई के लिए पहुंचा तो अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया लेकिन टीम ने नाले के आसपास जमा गंदगी और अतिक्रमण को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को सुचारु कर दिया इस दौरान प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी अतिक्रमणकारी को अवैध अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा और सूचना मिलते ही अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटा दिया जाएगा इस दौरान सफाई नायक विकी सतीश अमित सुनील और मंगल सिंह सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहेl
Follow Samachar24