Loading...

नवीगंज तरावादेव टोल प्लाजा पर भीषण हादसा

Gargachary Times 20 August 2026, 20:49 30 views
Mainpuri
नवीगंज तरावादेव टोल प्लाजा पर भीषण हादसा
मैनपुरी- नवीगंज तरावादेव टोल प्लाजा पर गुरुवार सुबह सात बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मैनपुरी निवासी कार सवारों की कार में पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। ​टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और उससे टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान कार में सवार 67 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। ​घटना के तुरंत बाद आसपास के स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और कड़ी मशक्कत के बाद कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए बेवर सीएचसी (CHC) भेजा गया। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Follow Samachar24