नगला महादेव में दर्दनाक हादसा, हाइड्रा की चपेट में आने से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत
Gargachary Times
20 August 2026, 20:55
31 views
Firozabad
फिरोजाबाद। नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। साइकिल से टूंडला की ओर जा रहे करीब 65 वर्षीय रिटायर्ड लोको पायलट राम सनेही बघेल को पीछे से आ रहे हाइड्रा वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। मौजूद लोगों के अनुसार, हादसे के बाद हाइड्रा चालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की खबर से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस दुर्घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।