Loading...

33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो युवक, दर्दनाक मौत

Gargachary Times 20 August 2026, 21:01 41 views
Mathura
33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो युवक, दर्दनाक मौत
सुरीर थाना क्षेत्र के नगला ओहा गांव में गुरुवार सुबह खेत में टूटकर गिरे 33 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार नगला ओहा निवासी करीब 16 वर्षीय विवेक पाल पुत्र रामकिशन पाल गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे अपने पिता को खेत पर चाय देने जा रहा था। इसी दौरान खेत में 33 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरा हुआ था। विवेक तार की चपेट में आ गया। विवेक की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के खेत में काम कर रहा करीब 22 वर्षीय गोविंद सिंह उसे बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन वह भी विद्युत तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार विद्युत हादसे के संबंध में लापरवाही बरतने वाले संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ थाना सुरीर में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Follow Samachar24