Loading...

अरब सागर में अमेरिकी ताकत की एंट्री! USS जॉर्ज वॉशिंगटन ने ली लिंकन की जगह

Gargachary Times 20 August 2026, 21:08 37 views
International
अरब सागर में अमेरिकी ताकत की एंट्री! USS जॉर्ज वॉशिंगटन ने ली लिंकन की जगह
अमेरिकी वॉरशिप USS जॉर्ज वॉशिंगटन ने गुरुवार से पश्चिम एशिया में ऑपरेशन शुरू कर दिया है। यह 250 दिन से ज्यादा समय से क्षेत्र में तैनात USS अब्राहम लिंकन की जगह पहुंचा है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इसकी जानकारी दी है। लिंकन पर तैनात अमेरिकी सैनिक लंबे समय से ड्यूटी पर थे और उनके परिवारों ने उनकी हालत को लेकर चिंता जताई थी। सैनिकों ने जहाज पर खराब शौचालय, फफूंद लगे शॉवर, दूषित पानी और कई हफ्तों तक गर्म पानी नहीं मिलने जैसी परेशानियों की शिकायत की थी। USS जॉर्ज वॉशिंगटन की तैनाती ऐसे समय हुई है जब ईरान को लेकर क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। इससे पहले यह साउथ चाइना सी में तैनात था। अब वहां कोई अमेरिकी एयरक्राफ्ट मौजूद नहीं है। अमेरिका के पास 11 परमाणु एयरक्राफ्ट कैरियर हैं। इसमें से 2 एयरक्राफ्ट कैरियर जॉर्ज वॉशिंगटन और जॉर्ज बुश अरब सागर में तैनात हैं। वहीं, वॉरशिप लिंकन अरब सागर से लौट रहा है। यह पहली बार नहीं है, जब जॉर्ज वॉशिंगटन अरब सागर में पहुंचा है। 1990 के दशक और 2000 के शुरुआती वर्षों में भी इसने फारस की खाड़ी में कई ऑपरेशन किए थे। इनमें इराक के कुवैत पर हमले के दौरान की गई तैनाती, 1994 का ऑपरेशन विजिलेंट वॉरियर, 1998 का ऑपरेशन डेजर्ट थंडर और 2002 में अफगान युद्ध के दौरान ऑपरेशन एंड्योरिंग फ्रीडम शामिल हैं। अमेरिकी वॉरशिप USS अब्राहम लिंकन पर तैनात अमेरिकी नौसैनिक मानसिक और शारीरिक तनाव से गुजर रहे हैं। नेवी टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि जहाज पर तैनात 6 अमेरिकी सैन्यकर्मियों ने जहाज से समुद्र में कूदने की कोशिश की थी। USS अब्राहम लिंकन करीब 9 महीने से समुद्र में है। ये वॉरशिप ईरान जंग के दौरान बिना किसी पोर्ट पर रुके समुद्र में था। इस पर करीब 5,000 अमेरिकी मरीन तैनात हैं। मानसिक तनाव के साथ-साथ जहाज पर रहने की खराब होती सुविधाओं को लेकर भी शिकायतें सामने आई थी। कैलिफोर्निया के सांसद माइक लेविन के मुताबिक, एक समय खाने में सिर्फ आधा कप चावल दिए गए और लंबे समय तक गर्म पानी भी नहीं मिला।
Follow Samachar24