Loading...

युवती को कार में बैठाकर ले जाने और मारपीट के मामले में तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

Gargachary Times 21 August 2026, 20:27 5 views
Firozabad
युवती को कार में बैठाकर ले जाने और मारपीट के मामले में तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार
फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद पुलिस ने युवती को कार में बैठाकर ले जाने और कमरे में बंद कर मारपीट करने के मामले में तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को स्टेशन रोड पुलिया/सुभाष पार्क के पास से गिरफ्तार किया। उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को वादिया ने थाना शिकोहाबाद में तहरीर दी थी कि 1 अगस्त को करीब 8:30 बजे वह गांव से अरांव सिलाई सीखने जा रही थी। रास्ते में विजय सिंह, कमलेश और बंटी कार से मिले। आरोप है कि तीनों ने चाची द्वारा बुलाए जाने की बात कहकर उसे कार में बैठा लिया और शिकोहाबाद के यशोदानगर स्थित एक मकान पर ले गए। तहरीर के अनुसार, वहां तीनों आरोपियों ने युवती को कमरे में बंद कर डंडे और सरिया से मारपीट की, जिससे उसकी कमर, पीठ, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। मामले में थाना शिकोहाबाद पर मु0अ0सं0 591/2026 के तहत संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Follow Samachar24