अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शान मोहम्मद उर्फ शानू गिरफ्तार
Gargachary Times
21 August 2026, 20:28
3 views
Firozabad
फिरोजाबाद। अवैध शस्त्रों की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध असलहा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना दक्षिण पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार शान मोहम्मद उर्फ शानू पुत्र मोहम्मद शफीक, निवासी लाल फाटक के सामने बड़ी छपैटी, थाना दक्षिण को कन्हैया नगर रेलवे लाइन के किनारे से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना दक्षिण में मु0अ0सं0 883/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।