Loading...

कांवड़ यात्रा को लेकर आबकारी विभाग ने शराब दुकानों का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

Gargachary Times 21 August 2026, 20:31 3 views
Firozabad
कांवड़ यात्रा को लेकर आबकारी विभाग ने शराब दुकानों का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन एवं उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार तथा जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में शुक्रवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 शिकोहाबाद ने स्टाफ के साथ क्षेत्र की फुटकर मदिरा दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने दुकानदारों को परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा दुकान के बाहर मदिरा का सेवन न होने देने के निर्देश दिए। साथ ही मांग के अनुरूप विभिन्न ब्रांडों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और यूपीएमएल की 100 एमएल धारिता वाली बोतलों का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा गया।अधिकारियों ने दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को निरंतर संचालित रखने, पॉस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री करने, अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मदिरा की बिक्री निर्धारित मूल्य पर ही करने की हिदायत दी गई। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर विशेष निर्देश कांवड़ यात्रा को देखते हुए आबकारी विभाग ने दुकानदारों को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दुकानों पर पर्दे लगाने के निर्देश दिए। साथ ही दुकानों के आसपास विशेष साफ-सफाई रखने को कहा गया, ताकि कांवड़ श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा और दुकानों की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जाएगी।
Follow Samachar24