Loading...

संगीत मय शिवमहापुराण कथा में निराकार स्वरूप और अमर कथा का किया वर्णन

Gargachary Times 21 August 2026, 20:32 39 views
Jalaun
संगीत मय शिवमहापुराण कथा में निराकार स्वरूप और अमर कथा का किया वर्णन
कोंच/जालौन नगर के मुहल्ला गांधी नगर स्थित श्री अवध विहारी मन्दिर में चल रही 7 दिवसीय संगीतमय शिव महापुराण के चौथे दिन कथा वाचक कृपा सिंधु द्विवेदी सिमिरिया बृन्दावन धाम द्वारा शिवमहापुराण कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की महिमा और उनके निराकार स्वरूप की कथा का श्रवण किया इस अवसर पर श्रद्धा व भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला कथा व्यास ने भगवान शिव के स्वरूप उनकी महत्ता और सृष्टि के निर्माण से जुड़े प्रसंगों को विस्तार से सुनाया कथा के दौरान धार्मिक भजनों और संगीतमय प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय बना रहा कथावाचक ने कहा कि भगवान शिव का स्वरूप निराकार है वे समस्त चराचर जगत में व्याप्त हैं और सृष्टि के कण-कण में उनका अस्तित्व माना गया है उन्होंने शिव की अमर कथा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भगवान शिव की भक्ति साधना और उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया कथा के दौरान सृष्टि की उत्पत्ति और उसके संचालन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का भी वर्णन किया गया बताया गया कि भगवान शिव आदि और अनंत हैं तथा उनकी महिमा का पूर्ण वर्णन करना संभव नहीं है शिव तत्व को समझने के लिए मनुष्य को अहंकार का त्याग कर श्रद्धा और भक्ति के साथ ईश्वर का स्मरण करना चाहिए कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मनोयोग से धार्मिक प्रसंगों को सुना बीच-बीच में लगाए गए हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से कथा स्थल गूंजता रहा आयोजकों ने श्रद्धालुओं के बैठने और अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आरती में शामिल होकर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की
Follow Samachar24