Loading...

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्रद्धेय कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें अर्पित की विनम्र श्रद्धांजलि

Gargachary Times 21 August 2026, 20:48 36 views
Lucknow
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्रद्धेय कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें अर्पित  की विनम्र श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं पद्म विभूषण से सम्मानित श्रद्धेय कल्याण सिंह जी 'बाबूजी' की पांचवीं पुण्यतिथि पर अपने कैम्प कार्यालय 7- कालिदास मार्ग लखनऊ पर उनके स्मृति चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए इस अवसर पर कहा श्रद्धेय बाबूजी एक ऐसे जननायक थे, जिनके जीवन का हर क्षण वंचितों, गरीबों व पिछड़ों के उत्थान को समर्पित रहा। उत्तर प्रदेश के विकास हेतु उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक निर्णय व कार्य हम सभी के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने स्व0 कल्याण सिंह जी के जीवन के प्रेरक संस्मरणों की याद ताजा की।कहा कि श्रद्धेय कल्याण सिंह( बाबू जी )संघर्षशील एवं जुझारू जनप्रतिनिधि थे।उन्हें राष्ट्रवादी राजनेता के रूप में जाना जाता है। उनका राजनीतिक जीवन संघर्षों से भरा रहा ।उन्होंने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया । श्री मौर्य ने श्रद्धेय कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला । कहा कि समाज और राष्ट्र की नि:स्वार्थ सेवा के लिए श्रद्धेय बाबू जी हमेशा याद किये जाएंगे
Follow Samachar24