एंटी करप्शन की कार्रवाई के विरोध में लेखपालों ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Gargachary Times
22 August 2026, 19:33
69 views
Mathura
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा।
अयोध्या जनपद में एंटी करप्शन टीम द्वारा लेखपाल के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर लेखपालों में आक्रोश है। शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, उपशाखा तहसील महावन के बैनर तले लेखपालों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई का विरोध जताया।
तहसील महावन में लेखपाल एकत्रित होकर एसडीएम कार्यालय के सामने बैठ गए और एंटी करप्शन की कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। लेखपालों का आरोप है कि अयोध्या जनपद में एंटी करप्शन द्वारा लेखपाल के खिलाफ फर्जी कार्रवाई की गई है। उन्होंने मांग की कि पकड़े गए लेखपाल को तत्काल छोड़ा जाए और एंटी करप्शन के संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
लेखपालों ने कहा कि उनकी मांगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। सभी लेखपालों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एसडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा।
इस दौरान लेखपाल नितिन चतुर्वेदी, राजेश यादव, डालचंद, शैलेंद्र सिंह , पंकज कुमार, रिंकू सिंह, बबलू सैनी, कन्हैया, कल्पना शर्मा,कीर्ति घोष, नेहा, नंदनी पाठक सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे