मक्खनपुर में आवारा गौवंश के खिलाफ ईओ आशुतोष त्रिपाठी की पहल तेज, अभियान से लोगों को मिलेगी राहत
Gargachary Times
22 August 2026, 19:40
36 views
Firozabad
मक्खनपुर। नगर पंचायत मक्खनपुर क्षेत्र में आवारा गौवंश की समस्या को लेकर अधिशासी अधिकारी (ईओ) आशुतोष पाण्डेय की ओर से जोर-शोर से पहल शुरू की गई है। नगर क्षेत्र की सड़कों, बाजारों और प्रमुख मार्गों पर घूम रहे आवारा गौवंश को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।आवारा गौवंश के सड़कों पर जमा रहने से आए दिन यातायात प्रभावित होने के साथ ही राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार गौवंश के अचानक सड़क पर आ जाने से दुर्घटना की स्थिति भी बन जाती है। विशेषकर बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में यह समस्या अधिक गंभीर हो जाती है।
नगर पंचायत की इस पहल से स्थानीय लोगों में भी राहत की उम्मीद जगी है। ईओ आशुतोष पाण्डेय के निर्देशन में कर्मचारियों द्वारा आवारा गौवंश को चिन्हित कर उन्हें पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है। अभियान का उद्देश्य नगर क्षेत्र को आवारा पशुओं से मुक्त कराना तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर पंचायत की ओर से उठाया गया यह कदम सराहनीय है। लोगों ने प्रशासन से अभियान को लगातार जारी रखने और पकड़े गए गौवंश की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने की मांग की है।अधिकारियों की सक्रियता से यदि अभियान को नियमित रूप से चलाया जाता है तो मक्खनपुर की सड़कों पर आवारा गौवंश की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। नगर पंचायत की इस पहल को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित मक्खनपुर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।