Loading...

डीएम ने पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देशडीएम ने पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

Gargachary Times 22 August 2026, 19:44 53 views
Firozabad
डीएम ने पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देशडीएम ने पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शनिवार को तहसील फिरोजाबाद क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सिविल लाइन डबरई का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। डीएम के अचानक निरीक्षण से विद्यालय प्रशासन में भी सक्रियता दिखाई दी। विद्यालय में कुल 355 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जिनमें निरीक्षण के दौरान 274 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने कक्षावार विद्यार्थियों की अध्ययन स्थिति की जानकारी ली और शिक्षण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।मध्यान्ह भोजन व्यवस्था की समीक्षा के दौरान विद्यालय प्रशासन ने जिलाधिकारी को बताया कि निर्धारित मेन्यू के अनुसार ही विद्यार्थियों के लिए भोजन तैयार कराया जा रहा है। डीएम ने भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान विद्यालय के शौचालयों की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था तथा कुछ खराब पड़ी टोंटियों को भी जिलाधिकारी ने देखा। कमियां मिलने पर उन्होंने संबंधित प्रधानाचार्य को तत्काल आवश्यक सुधार एवं मरम्मत कराने के सख्त निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय में बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को सभी व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ बेहतर मूलभूत सुविधाएं भी मिल सकें। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश अकेला सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
Follow Samachar24